ग्वालियर पुलिस ने पंचायत चुनाव में खपाने के लिये लाई जा रही 80 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को मय गाड़ी सहित किया जप्त

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

? क्राईम ब्रांच व थाना चीनोर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही?

? पुलिस टीम ने लगभग 80 लीटर अवैध शराब कीमती 98,000/-रूपये तथा एक बिना नम्बर की महिन्द्रा गाड़ी की जप्त।
? गाड़ी चालक व एक अन्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पंचायत चुनाव में खपाने के लिये लाई जा रही थी अवैध शराब।

ग्वालियर। 22.06.2022 – पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध शराब का परिवहन करने वालों तथा बैचने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। अभियान के दौरन पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को दिनांक 22.06.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक बिना नम्बर की महिन्द्रा गाड़ी में अवैध शराब भरकर पंचायत चुनाव में खपाने के लिये चीनोर की तरफ जा रही है। उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना बल की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना चीनोर पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु भेजा गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर व श्री विजय भदौरिया एवं एसडीओपी भितरवार श्री अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ. संतोष यादव एवं थाना प्रभारी चीनोर उप निरीक्षक प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना बल की टीम संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना के आधार पर थाना चीनौर क्षेत्रान्तर्गत बनवार रोड पर चैकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की चैकिंग प्रारम्भ की गई। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक कत्थई रंग की महिन्द्रा गाड़ी आती दिखी, पुलिस चैकिंग को देखकर उक्त वाहन चालक ने गाड़ी को तेज गति से भगाकर ककरधा रोड, छिदा की पुलिया की तरफ ले गया, पुलिस टीम द्वारा गाड़ी का पीछा किया तो छिदा की पुलिया के पास दो संदिग्ध व्यक्ति गाड़ी को छोड़कर खेतों की तरफ भागे लेकिन हमराही पुलिस बल द्वारा दोनों संदिग्धों को धरदबोचा। पकड़े गये संदिग्धों से की गई पूछताछ में एक ने अपने आप को मुरार तथा दूसरे ने औरैया हाल चीनोर का रहने वाला बताया। बिना नम्बर की महिन्द्रा गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को मैकडुअल के 31 क्वाटर, 20 अद्दी, 8पीएम के 09 क्वाटर, इम्पीरियल व्लू की 14 अद्दी, ऑफीसर च्वाईस की 05 बोतल, 8पीएम की 03 बोतल खुली मिली एवं रायल स्टैक के एक कार्टून में 12 बोतल, मैकडुअल के तीन कार्टून में 36 बोतल, इम्पीरियल व्लू के एक कार्टून में 12 बोतल, रायल स्टैक के एक कार्टून में 180 एमएल के 48 क्वाटर मिले। पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनों शराब तस्करों से लगभग 80 लीटर अवैध शराब कीमती 98,000/-रूपये तथा एक बिना नम्बर की महिन्द्रा गाड़ी को विधिवत् जप्त किया गया। थाना चीनोर में पकड़े गये दोनों आरोपी के खिलाफ अप0क्र0 110/22 धारा 34(2) आवकारी अधि0 का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया। अवैध शराब के संबंध में पुलिस द्वारा दोनों पकड़े गये तस्करों से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

जप्त मशरूका:- लगभग 80 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब कीमती 98,000/-रूपये तथा एक बिना नम्बर की महिन्द्रा गाड़ी

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, थाना प्रभारी चीनोर उप निरीक्षक प्रमोद शर्मा क्राईम ब्रांच टीम- उप निरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा, प्र.आर. मनीष चौहान, आरक्षक नरवीर राणा, जितेन्द्र बरैया, रणवीर यादव, रोहित कुमार, राघवेन्द्र सिंह, राजीव शुक्ला तथा थाना चीनोर टीम- सउनि लल्लूराम दांगी, बनवारीलाल सेल, आरक्षक रविशंकर राजावत, संजय शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।

Exit mobile version