ग्वालियर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को लगभग 05 लाख रूपये कीमत की 50 ग्राम स्मैक सहित किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

ग्वालियर। दिनांक 28.08.2022 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 27.08.2022 को रात्रि में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बिना नम्बर की काली रंग की मोटर साईकल हीरो स्प्लेण्डर से स्मैक की तस्करी करने के लिये थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत एम.एच चौराहे से पाताली हनुमान की ओर जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच तथा थाना मुरार की संयुक्त टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाश को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में नगर पुलिस अधीक्षक मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. दामोदर गुप्ता व थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एम.एच चौराहे पर चैकिंग प्रारम्भ कर दी, पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान मुखबिर के बताए हुलिया का एक व्यक्ति मोटर साईकल सवार आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस चैकिंग प्वाइंट को देखकर भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम द्वारा पीछा कर के पकड लिया गया। पकडे़ गये संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल व एक सफेद रंग की पालीथिन मिली जिसमें 50 ग्राम स्मैक रखी हुई थी, जिसे विधिवत जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रूपये है। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ थाना मुरार में धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे स्मैक के संबंध मे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरूका:- 50 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 05 लाख रूपये, 01 मोबाइल, 01 मोटर साईकल।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी मुरार निरी. शैलेन्द्र भार्गव, क्राईम ब्रांच की टीम- उनि. रजनी रधुवंशी, म.प्रआर. अर्चना कंसाना, आर. रूपेश शर्मा, प्रदीप यादव, प्रमोद शर्मा, जिनेन्द्र गुर्जर, श्याम शर्मा, शैलेन्द्र चौहान, थाना मुरार की टीम- प्र.आर. ज्ञान सिंह, आर. पंकज तोमर, दिनेश सिंह राजावत, योगेन्द्र सिकरवार, नीरज यादव, योगेन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
Exit mobile version