ग्वालियर पुलिस ने एक तस्कर के पास से 09 किलोग्राम गांजा कीमती 02 लाख 10 हजार रूपये का किया बरामद

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

ग्वालियर। दिनांक 23.06.2022 – पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थो व अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 22.06.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि गांजा तस्कर बड़ागांव रोड के पास गांजा बैचने के लिये आ रहे हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को थाना मुरार की पुलिस टीम को सूचना की तस्दीक कर गांजा तस्कर को पकड़ने हेतु निर्देश किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा गंाजा तस्कर को पकड़े के लिये थाना मुरार की पुलिस टीम को लगाया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सीएसपी मुरार ऋषिकेश मीणा,भापुसे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये गये स्थान बड़ागांव रोड के पास सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक का थैला लिये हुए दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देखकर उक्त संदिग्ध व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरांबदी कर धरदबोच लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध ने पूछताछ में अपने आप को मथुरा (उ0प्र0) का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा जब संदिग्ध के पास मिले प्लास्टिक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा भरा हुआ पाया गया। तौल करने पर 09 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 02 लाख 10 हजार रूपये का संदिग्ध के पास से विधिवत् जप्त किया गया। पकडे गये गांजा तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रेन से रेल्वे स्टेशन पर उतरा था लेकिन रेल्वे स्टेशन पर पुलिस की चैकिंग को देखकर पकड़े जाने के डर से वहां से भाग निकला था। थाना मुरार में पकड़े गये गांजा तस्कर के खिलाफ अप0क्र0 559/22 धारा 8/20 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्व कर विवचेना में लिया गया है। पकड़े गये गांजा तस्कर से पुलिस टीम द्वारा गंाजे के संबंध में पूछताछ की जा रही है। ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

जप्त मशरूका:- कुल 09 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 02 लाख 10 हजार रूपये।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव, उनि0 हरिकेश वघेल, मुकुल यादव, प्र.आर. भानसिंह लोधी, आरक्षक योगेन्द्र सिकरवार, धर्मसिंह, राजवीर गुर्जर, आरपीएफ ग्वालियर टीम- उनि रविन्द्र सिंह राजावत, सउनि देवेश कुमार, प्र.आर. अनिल कुमार सिंह, दीपेन्द्रसिंह भदौरिया, आर. राजकुमार सिंह तोमर, शकील खांन, भानचन्द्र अनुरागी की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
Exit mobile version