ग्वालियर पुलिस की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही थाना बेहट पुलिस ने जमीन के फर्जी दस्ताबेज बनाकर बैंक से के.सी.सी. की सहायता लेने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

ग्वालियर। 19.09.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 18.09.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि जमीन के फर्जी दस्ताबेज तैयार कर बैंक से के.सी.सी. की सहायता लेने वाले फरारी बदमाश को सी0पी0 कॉलोनी, मुरार स्थित मकान में छिपा हुआ है। उक्त सूचना पर से एसपी ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डौतिया को थाना बेहट पुलिस बल की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर सूचना की तस्दीक कर उक्त ईनामी बदमाश को पकड़ने हेतु निर्देशित किया।

अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन एसडीओपी बेहट श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए थाना प्रभारी बेहट उपनिरी0 श्याम सुंदर कुशवाह द्वारा मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान सी0पी0 कॉलोनी, मुरार जाकर देखा तो वहां पुलिस टीम को मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति ने पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख भागने का प्रयास किया परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये बदमाश से पुलिस टीम द्वारा उक्त धोखाधड़ी के अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा फर्जी दस्तावेज के जरिये एक्सिस बैंक से के0सी0सी0 की सहायता प्राप्त करना स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा उक्त फरारी बदमाश को थाना बेहट के अप0क्र0 22/2022 धारा 419,420 भादवि इजाफा धारा 467,468,471 भादवि मे गिरफ्तार कर उससे प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि दिनांक 14.03.2022 को फरियादी सबरजीत सिंह पुत्र गुरूचरण सिंह निवासी ग्राम मलकपुर जिला फतेहगढ़ साहिब थाना आकर रिपोर्ट की गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन दस्तावेजों के जरिये एक्सिस बैंक से के0सी0सी0 की सहायता प्राप्त की जा रही है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना बेहट पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप0क्र0 22/2022 धारा 419,420 भादवि इजाफा धारा 467,468,471 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उसकी तलाश की जा रही थी।

सराहनीय भूमिकाः उक्त फरारी ईनामी बदमाश को पकड़ने में थाना प्रभारी बेहट उपनिरी0 श्याम सुंदर कुशवाह, आर0 जितेन्द्र, रायसिंह, अंगद, रवि जाट एवं मआर0 शिवांगी की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
Exit mobile version