ग्रीन पार्क कॉलोनी में छत से घुसा चोर सोने चांदी के आभूषण और नगदी लेकर फरार हुआ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नाक में दम मचा रखा है जहां देर रात भी चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क इलाके में एक शातिर चोर घर में दाखिल हुआ और सोने चांदी के आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गया घटना सीसीटीवी में कैद है अप पुलिस फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की तलाश में जुटी है।

मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क कॉलोनी में रहने वाले फरियादी शाकिर ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी वह घर में सो रहे थे तभी एक अज्ञात चोर घर की खिड़की से अंदर दाखिल हुआ और घर में रखे सोने चांदी के आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गया घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज बरामद किए हैं जिसके आधार पर एक अज्ञात चोर की तलाश में पुलिस जुटी है।

Exit mobile version