गोल्डन पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बनाते 5 बदमाश पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read
  • आरोपीयान से घटना मे प्रयुक्त 02 तेज धारदार चाकु व 01 लोहे की टामी व 01 लोहे का सरिया बरामद

इन्दौर शहर में अपराधो पर अंकुश लगाने एवं चोरी व लूट के अपराध करने की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतू पुलिस आयुक्त इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त जोन -01 इंदौर श्री अमित तोलानी द्वारा चोरी व लूट के अपराधो में लिप्त संदिग्धों बदमाशों की धरपकड के संबंध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है । उक्त निर्देशो के तारतम्य में अति.पुलिस उपायुक्त जोन -01 श्री जयवीर सिंह भदौरिया व प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग आजाद नगर श्री दिशेष अग्रवाल के द्वारा थाना प्रभारी थाना तेजाजी नगर निरीक्षक आर.डी कानवा को निर्देशित किया गया था ।

दिनांक 21.02.2022 को तेजाजीनगर पुलिस टीम को द्वारा जरिये मुखबिर की सूचना मिली थी कि न्यू पंजाबी ढाबे के पीछे खंडवा रोड इन्दौर पर कुछ लोग चाकू ,टामी व सरिया लिये संदिग्ध अवस्था में बैठे हैं ।जो गंभीर वारदात कर सकते हैं । उपरोक्त सूचना से वरिष्ट पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जाकर आवश्यक निर्देश प्राप्त किये गये , जिसमें थाना तेजाजीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के उपरोक्त बताये स्थान न्यू पंजाबी ढाबे के पीछे शासकीय वाहनों से पहुंच कर वाहनों को घटना स्थल से कुछ दुरी पर खडा कर पुलिस पार्टी के साथ छुपते –छुपाते हुवे पैदल सर्चिंग की गई । तभी मुखबिर द्वारा बताये स्थान न्यू पंजाबी ढाबे के पीछे बदमाश संदिग्ध अवस्था मे दिखे , जो आपस में बातचीत करते हुए कर रहे थे कि आज रात हम सब मिलकर गोल्डन पेट्रोल पम्प पर डकैती डालकर रूपये लूट लेगे । यदि हमारे काम को कोई रोकने में बीच में आये तो अपने – अपने हथियारों से हमला करना है । बदमाशों की इस तरह की डकैती डालने की योजना को नाकाम करते हुवे । पुलिस फोर्स द्वारा बदमाशो की चारो तरफ से घेराबंदी कर पकडा गया । जिसमें पकडे गये बदमाश 1. कृपाल सिंह पिता मगन सिंह उम्र 30 साल नि.आकाश नगर थाना व्दारकापुरी इन्दौर 02.प्यारसिंह पिता इंदरसिंह सिकलीकर उम्र 27 साल नि. सदर ,03.बासुदेव पिता अनिल अमोलिया उम्र 20 साल नि. मरीमाता मोरोद इन्दौर 04.लोकेश पिता विष्णु चौहान उम्र 26 साल नि. नई बस्ती तेजाजीनगर इन्दौर 05.समय थापा पिता मोहन थापा उम्र 28 साल नि. नई बस्ती तेजाजीनगर इन्दौर को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा आरोपियान से 02 तेज धारदार चाकु ,01 लोहे का सरिया व 01 टामी जप्त की गई ।

आरोपीगणों का उक्त कृत्य अपराध धारा 399,402 भादवि 25 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से आरोपीगणो के विरूद्ध थाना तेजाजीनगर इंदौर पर अपराध क्र 128/2022 धारा 399,402 भादवि 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाता है । प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपियान से उपरोक्त घटना में अन्य बदमाशों की संलिप्तता के संबंध में पुछताछ जारी है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ,थाना तेजाजीनगर निरीक्षक आर.डी कानवा , उनि अमृतलाल गवरी , सउनि व्दारकाप्रसाद वर्मा ,प्रआर देवेन्द्र परिहार,आर.3763 कृष्णचन्द्र शर्मा , आर.सौरभ ,आर.गोविन्दा,आर.गब्बर राजपूत,आर.नरेन्द्र मंशारे, आर.संजय शर्मा, आर.गजेन्द्र पटेल, की सराहनीय भूमिका रही ।

- Advertisement -
Exit mobile version