गुजरात चुनावी मॉडल एमपी में भी लागू होगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गुजरात की तर्ज पर कई विधायकों के टिकिट कट सकते हैं और युवाओं को मौका मिलेगा. कमजोर रिपोर्ट वाले विधायकों पर टिकट कटने की तलवार लटकी है. वीडी शर्मा ने गुजरात चुनाव मॉडल का अध्ययन किया है.

गुजरात मॉडल एमपी में हो सकता है लागू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुजरात का दौरा कर, वहां के संगठन से सीख कर एमपी में वहां का मॉडल लागू करने की जुगत में हैं. गुजरात में भाजपा ने युवाओं को मौका दिया है. तकरीबन तीन दर्जन सीनियर विधायकों के टिकट काटे गए हैं. इसी मॉडल को भाजपा, एमपी में लागू कर सकती है.

कई विधायकों की स्थिति सर्वे रिपोर्ट में खराब
सांसद और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ज़ी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि युवाओं को मौका सीनियरों को एजेस्ट करना ये जरूरत के हिसाब से किया जाएगा. गुजरात भाजपा संगठन के साथ बैठक करके लौटे वीडी शर्मा ने कहा कि वहां से सीख कर आया हूं. दरअसल भाजपा विधायकों की क्षेत्रीय स्थिति सर्वे रिपोर्ट में खराब आई है,थ्री लेयर सर्वे में फर्स्ट सर्वे रिपोर्ट में कई विधायक रेड जोन में हैं.

- Advertisement -
Exit mobile version