शहर में गुजराती फिल्म बनाने के नाम पर करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, मामला इंदौर के राऊ थाने पर दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
दरअसल इंदौर राऊ पुलिस ने फिल्म रिलीज के नाम पर एक व्यक्ति को चार करोड़ 85 लाख रुपए की चपत लगाने वाले दंपत्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार फरियादी नितिन पिता संतोष पाटीदार की शिकायत पर आरोपी राकेश और संध्या भट्ट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी राकेश ने झांसा देकर बताया था कि उसके द्वारा ही गुजराती फिल्म बिजो दिवस बनाई जा रही है, लेकिन उस प्रोड्यूसर की मौत हो चुकी है, जो फिल्म में पैसा लगाने वाला था, फिल्म बनकर तैयार है, अगर कोई निवेश उसमें 50 लाख का कर देगा, तो फिल्म रिलीज हो जाएगी। फिल्म रिलीज होने के बाद कई गुना मुनाफा होगा, जो भी प्रोड्यूसर पैसा लगाएगा मुनाफे की रकम उसे मिलेगी, नितिन आरोपियों की बातों में आ गया और आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर षडयंत्र पूर्वक फरियादी से अलग-अलग समय पर पैसे ऐठ लिए है।
