गांधी नगर थाना क्षेत्र में युवक की कार से पर्स और सोने की चेन अज्ञात चोर ने चुरा कर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के पाला खेड़ी चौराहे से युवक की कार से किसी अज्ञात चोर ने पर्स और सोने की चेन की चोरी की घटना को अंजाम दे दिया युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामला इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के पालाखेड़ी चौराहे का है जहां सुपर कॉरिडोर पर अंकित शर्मा नामक युवक अपनी कार से टहलने आए थे कार खड़ी कर कर वह टहलने चले गए उसी दौरान कोई अज्ञात चोर द्वारा कार में रखा पर्स जिसमें पांच हजार नगदी रुपए और सोने की चेन थी जिसे कोई अज्ञात बदमाश ने निकाल ली अंकित शर्मा द्वारा थाने पर दर्ज कराई गई फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version