2 दिन पूर्व गांधीनगर थाना क्षेत्र के जंबूरी हप्सी गांव में एक युवक को 4 लोगों ने इस कदर पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व गांधीनगर थाना क्षेत्र के जंबूरी हप्सी गांव में घनश्याम मोती नामक युवक के साथ एक ही परिवार के 4 लोगों ने धर्मशाला के विवाद को लेकर मारपीट कर दी थी जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी पुलिस ने तत्काल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था वहीं घनश्याम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है आरोपियों को जेल पहुंचा दिया गया है।
