इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है महिला ने अपने पति के साथ थाने उपस्थित होकर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसका पूर्व परिचित उसके घर में घुस आया और घर में घुसकर उसने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया और गलत नियत से छूने की कोशिश की जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी भाग निकला पति के पहुंचने के बाद महिला ने सारी घटना पति को बताई और थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
