गांधीनगर थाना क्षेत्र के पितृ पर्वत पर नाबालिक की जहर खाने से हुई मौत,मामला संदिग्ध पुलिस जुटी जांच में।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं ताजा मामला गांधीनगर के पित्र पर्वत पर नाबालिक द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया गया है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है

इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित पित्र पर्वत पर एक नाबालिक द्वारा बेशुद्ध अवस्था में देखा गया जिसे वहां पर दर्शन करने आए कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिक को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक नाबालिक एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर की रहने वाली है नाबालिक ने जहरीला पदार्थ किस कारण से खाया या फिर उसे किसी ने खिलाया यह अभी अज्ञात है तो वहीं परिजनों का कहना है कि म्रतक 11वीं की छात्रा थी और काफी होनहार थी वह घर से अपने दोस्त के यहां पर जाने का कहकर निकली थी लेकिन वह पित्र पर्वत कैसे पहुंच गई और किस कारण से उसने इस तरह का कदम उठाया है या फिर इसके पीछे और कोई कारण है इसको लेकर पुलिस पूरे मामले में छानबीन में जुटी हुई है

Exit mobile version