खुड़ैल क्षेत्र के जमनिया खुर्द में खेत मे काम कर रही महिला को लगी गोली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में खेत में काम कर रही एक महिला को अचानक हाथ में गोली लगने से हुई घायल पूरा मामला इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र का है पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के खुडैल थाना क्षेत्र के जामिया खुर्द का है यहां पर खेत में काम करने वाली महिला गिरजा निवासी सनावदिया खेत को अचानक से गोली लगी और वह उससे घायल हो गई महिला के बेटे ने बताया कि वह खेत में काम कर रही थी और अचानक से आकर उनको गोली लगी खेत से एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर आर्मी के जवानों की ट्रेनिंग चल रही है जिसमें फायरिंग की जा रही है वहीं से एक गोली महिला को आकर उसके हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गई खुडैल पुलिस ने बताया कि महिला के बयान ले लिए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version