खाद्य तेल की हेराफेरी के मामले का लसूड़िया पुलिस ने किया खुलासा ड्राइवर सहित दो लोगो को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

लसूड़िया पुलिस ने होशंगाबाद के एक व्यापारी की शिकायत के बाद एक ट्रांसपोर्ट के ड्राइवर सहित दो लोगो को पकड़कर लाखो रुपये कीमत के खाद्य तेल की हेराफेरी के मामले का खुलासा किया है । आरोपियों के पास 11 लाख से अधिक का माल ओर आयसर गाड़ी मिली है । फिलहाल आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे होने की उम्मीद है

होशंगाबाद जिले के पिपरिया में रहने वाले किराना व्यापारी वेदांत सोनी का लाखों रुपये कीमत का तेल इंदौर के एक ट्रांसपोर्ट से रवाना किया गया था । जिसका नंबर व्यापारी ने खुद ऑनलाइन निकाला था । लेकिन व्यापारी के पास तक माल पहुंचा था । तब इस व्यापारी ने पुलिस की शरण लेकर शिकायत की थी । मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि इंदौर से रवाना हुए माल में से आधा माल पीथमपुर की किसी फैक्ट्री में उतार दिया गया वही आधा माल कहि ओर बेचा गया है । तब पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर जांच पड़ताल कर तीन आरोपियों को पकड़ा है

तीनो आरोपियों से अब तक 450 से अधिक तेल की केन जिनकी कीमत 11 लाख से अधिक है और एक आयसर गाड़ी जब्त हो चुकी है । पूछताछ में कई और भी खुलासे होने की उम्मीद है ।

Exit mobile version