इंदौर की जूनी इंदौर पुलिस ने ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 15 मोबाईल फोन, 01 एलईडी टीवी व नगदी 66,000 रुपये सहित लाखो रुपये का हिसाब किताब लिखी सट्टा पर्ची व कॉपी जब्त की है
दरसअल जूनी इंदौर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी खातीवाला टैंक स्तिथ मीनाक्षी अपार्टमेंट में वेबसाइट व मोबाइल के माध्यम से आईपीएल का सट्टा संचालित किया जा रहा था जिस पर थाना जूनी इन्दौर की टीम ने मौके पर पहुच कर फ्लेट में दबिश देकर आरोपी मनीष अरोरा को पकड़ा, जो की फ्लेट में आईपीएल क्रिकेट मैच के स्कोर पर सट्टा चला रहा था। टीम ने आरोपी के कब्जे से कुल 15 मोबाईल फोन, 3 चार्जर, 1 केल्कुलेटर, 1 एलईडी टीवी, 4 लीड पेन, 2 सट्टा अंक एवं सट्टा हिसाब लिखी कॉपी एवं नगदी 66000/- रुपये जब्त किये है वही आरोपी मनीष से पूछताछ की जा रही है कि सट्टा किसके संरक्षण में चला रहा था। सट्टे का मुख्य खाईवाल आदेश राजपाल को भी पुलिस द्वारा आरोपी बनाया गया है जिसकी गिरफ्तारी जल्द ही कि जाएगी
