इन्दौर के खाजराना थाना छेत्र में एक युवक का आधा कटा हुआ धड़ मिलने से छेत्र में सनसनी फैल गई मोके पर पहुची पुलिस और एफएसएल की टीम जाँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर मृतक के आधे धड़ की तलाश में जुट गई।
इंदौर के खजराना थाना छेत्र के रिंग रोड पर शाहिद पेट्रोल पंप के पास आज सुबह एक युवक का आधा शव सड़क पर पड़ा मिला। इस शव के कमर के उपर का हिस्सा गायब था इसे सबसे पहले नगर निगम के कर्मचारियों ने देखा। ओर उसने पुलिस को सूचना मोके पहुची पुलिस और एफएसएल की टीम ने जांच शुरू की ओर आसपास मृतक के आधे हिस्से को खोजने की कोशिश की पर वो नही मिला जिसके कारण युवक की शिनाख्त नही हो पाई वही पुलिस अधिकारी ने बताया मृतक की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। बही उसके पैर बंधे हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि पैर बांधने के बाद ही उसकी हत्या की गई है। उसकी हत्या कहीं और की गई है।ओर उसका आधा धड़ यहा फेका है शव के कमर के उपर के हिस्से का पता करने के लिए मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची है। स्नीफर डॉग की मदद से भी आधा धड़ ढूंढ़ने की कवायद पुलिस ने शुरू कर दी है। आधा धड़ मिलने के बाद ही मृतक की शिनाख्त हो पाएगी वही पूलिस घटना स्थल के आसपास लगे सिसिटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही ताकि को सुराग मिल सके।
