- दो माह चलने वाले महोत्सव की तैयारियां पूर्ण, सजा हनुवंतिया
खण्डवा। पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर 29 नवंबर मंगलवार को दोपहर 3 बजे हनुवंतिया जिला खण्डवा में जल महोत्सव का शुभारंभ करेंगी। जल महोत्सव के सातवें संस्करण में दो माह 29 जनवरी तक वाटर बेस्ड एडवेंचर और साहसिक गतिविधियां होगी। शुभारंभ कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पर्यटक एवं आमजन उपस्थित रहेंगे।
