खजराना पुलिस ने कंजर गिरोह से चोरी के पांच वाहन जब्त किया है । कंजर गिरोह के सदस्य शहर के अलग अलग क्षेत्रो से इन वाहनों को चुराकर भाग रहे थे तभी पुलिस ने घेराबंदी कर दी तब बदमाश पत्थराव कर भाग निकले ।
खजराना पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि देवास की ओर से आए कंजर गिरोह के सदस्य गाड़िया चुराकर भाग रहे है । सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी तो बदमाश गाड़िया छोड़कर भाग निकले इस दौरान उन्होंने पुलिस पर जमकर पथराव भी किया ।
