खजराना थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड में अब नया मोड़ कर्ज से परेशान होकर खुद को मारी गोली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड में अब नया मोड़ सामने आया है जहां कर्ज से परेशान लिस्टेड बदमाश ने खुद पर ही षडयंत्र पूर्वक गोली चला कर पुलिस को गुमराह किया हालांकि घायल अवस्था में बदमाश का उपचार निजी अस्पताल में जारी है।

मामला खजराना थाना क्षेत्र के खिजराबाद कॉलोनी चली युवक पर गोली के मामले के बाद सनसनी फैल गई थी घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और एफएसएल की टीम भी गई थी घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस को पूरे मामले पर संदेह हुआ था इस मामले में घायल मोहम्मद आसिफ को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था आशिफ क्षेत्र का लिस्ट बदमाश भी है आसिफ ने बताया था कि दो अज्ञात बदमाश बाइक पर आए और उसे गोली मार कर चले गए पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पूरे मामले नया मोड़ आया जहां विस्तृत बदमाश मोहम्मद आसिफ ने कर्ज से परेशान होकर खुद को गोली मार ली पुलिस को गुमराह किया हालांकि पुलिस अवैध पिस्टल भी आरोपी से बरामद करी है।

Exit mobile version