खजराना थाना क्षेत्र में चोरी करने की नियत से घूम रहे तीन चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर खजराना थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही थी इसे देखते हुए पुलिस भी अलर्ट थी वहीं देर रात चोरी की नियत से घूम रहे तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल खजराना थाना क्षेत्र के आसपास की कालोनियों में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही थी जिसके चलते पुलिस लगातार उन क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी थी वहीं देर रात गश्त के दौरान पुलिस को तीन संदिग्ध घूमते हुए दिखाई दिए इनकी तलाशी लेने पर लोहे की रॉड व चोरी करने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण पुलिस को बरामद हुए पूछताछ में इन आरोपियों ने बताया कि यह क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले थे वारदात के पहले पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिसमें और भी मामलों के खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version