खंडवा में मुख्‍य चिकित्‍सा और स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को दस हजार जबकि ओर बुरहानपुर में को रिश्वत लेते पकड़ा….इंदौर डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल की कार्यवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर – लंबे समय बाद आज एक बार फिर इंदौर लोकायुक्त एक्शन मोड़ में नजर आया और एक ही दिन में दो रिश्वतखोर अधिकारियों को पकड़ा । पहली कार्यवाई खंडवा की है जहाँ डीएसपी लोकायुक्त प्रवीण सिंह बघेल ने शिकायतकर्ता सविता झरबड़े (स्टाफ़ नर्स सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छेगाँव माखन ज़िला खंडवा) की शिकायत पर chmo डी॰एस॰ चौहान को पकड़ा । दरसअल सविता अपना स्थानांतरण ज़िला अस्पताल खंडवा में करवाना चाहती थी जिसके लिए वह Cmho से डी॰एस॰ चौहान से मिली तो Cmho चौहान द्वारा उससे स्थानांतरण के एवज में रुपये 40000 की माँग की गई जिसकी शिकायत अवेदिका द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में आकर की गई बातचीत के दौरान 35000 हजार में लेनदेन तय हुआ आज दिनांक 9.05.2022 को Cmho डी॰एस॰ चौहान को उनके निवास में 10000 रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा ।

वही दूसरी कार्यवाई बुरहानपुर की है । जहा विजय पवार, सहायक विकासखंड प्रबंधक खकनार, जिला बुरहानपुर की शासकीय राशि के आवंटन एवं एरियर भुगतान के एवज में रिश्वत राशि की मांग शिकायत हुई थी । जिसके बाद आज सुश्री सरिता स्वामी, जिला परियोजना प्रबंधक, मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना,राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत कार्यालय बुरहानपुर को विजय पावर से 25 हजार रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Exit mobile version