इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में 4 बदमाशों द्वारा जमकर उत्पात मचाया था वहीं राह चलते लोगों के साथ मारपीट भी की गई थी पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना घटित करने वाले क्षेत्र में ही ले जाकर उनका जुलूस निकाला और उनसे उठक बैठक भी लगवाई बदमाशों द्वारा क्षेत्र में दशहत भी फैलाई गई थी ।
दरअसल 14 नवंबर की रात में 4 बदमाशों द्वारा नूरानी नगर मस्जिद और सहयोग नगर में ऑटो से घूम कर राह चलते लोगों के साथ मारपीट की थी और दहशत फैलाई थी फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था वहीं आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका उसी क्षेत्र में जुलूस निकाला जहां उन्होंने लोगों के साथ मारपीट की थी और दशहत फैलाई थी पकड़े गए चार बदमाशों को पुलिस ने घटना घटित करने वाले क्षेत्र में ही ले जाकर उनका जुलूस निकाला और उनसे उठक बैठक भी लगवाई पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र के रहवासियों में इन बदमाशों की दहशत कम करना है पकड़े गए सभी बादमशो के पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज है ।
