क्राईम ब्रांच व थाना सिरोल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक तस्कर को लगभग 15 लाख रूपये कीमत की 150 ग्राम स्मैक सहित किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

? अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ ग्वालियर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही?

ग्वालियर। दिनांक 05.05.2022 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 04/05.05.2022 दरमियानी रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला एक तस्कर थाना सिरोल क्षेत्रान्तर्गत पुतलीघर, आलापुर तिराहे के पास अवैध मादक पदार्थ बैचने के लिये आने वाला है। मुखबिर की सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को अति. पुलिस अधीक्षक(दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच तथा थाना सिरोल की संयुक्त टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाश को पकड़ने हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश तोमर एवं उप पुलिस अधीक्षक(अपराध) ग्वालियर श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में उक्त सूचना पर कार्यवाही करने हेतु दिनांक 05.01.2022 को रात्रि में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता तथा थाना प्रभारी सिरोल निरीक्षक गजेन्द्र सिंह घाकड़ के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना सिरोल की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को थाना सिरोल क्षेत्रान्तर्गत पुतलीघर, आलापुर तिराहे के पास मुखबिर के बताये हुलिये का एक संदिग्ध व्यक्ति काले रंग की मोटर सायकिल लिये हुए खड़ा दिखा, जिसनेेे पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे धरदबोचा। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने स्वयं को मुरैना रहने वाला बताया। पकडे़ गये संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद रंग की पालीथिन मिली जिसमें 150 ग्राम स्मैक रखी हुई थी, जप्त स्मैक की अनुमानित कीमती 15 लाख रूपये है इसके अलावा पकड़े गये स्मैक तस्कर से एक हजार रूपये नगद, एक वीवो कम्पनी का मोबाइल तथा एक काले रंग की सीडी110 होण्डा मोटर सायकिल, एक एटीएम कार्ड भी जप्त की गई। पकड़े गये स्मैक तस्कर से पुलिस टीम द्वारा स्मैक के स्रोत का पता लगाया जा रहा है। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना सिरोल में अप.क्र. 149/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे स्मैक के संबंध मे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

जप्त मशरूका:- 150 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 15 लाख रूपये, एक हजार रूपये नगद, एक वीवो कम्पनी का मोबाइल तथा एक काले रंग की सीडी110 होण्डा मोटर सायकिल व एक एटीएम कार्ड।

- Advertisement -

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी सिरोल निरी. गजेन्द्र सिंह धाकड़ थाना क्राईम ब्रांच की टीम- उनि सतीश यादव, प्र.आर. चन्द्रवीर गुर्जर, आरक्षक देवव्रत तोमर, अरूण पवैया थाना सिरोल की टीम- उप निरी. राहुल अहिरवार, अनुपम मिश्रा, आर.पी. इन्दौरिया, प्र.आर. मुकेश यादव, आर. मातादीन धाकड़, दिलीप कुशवाह, आर. चालक धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version