क्राईम ब्रांच ग्वालियर ने व्हाट्सअप ग्रुप पर अपने मोबाइल से झूठी अफवाह फैलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

?पकड़े गये आरोपी द्वारा चुनाव नहीं होने देने संबंधी मैसेज व्हाट्सअप ग्रुप में पोस्ट कर लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा था।
?इसके द्वारा कलेक्ट्रेट पर नामांकन प्रक्रिया को रोकने संबंधी ऑडियो भी ग्रुप में प्रसारित किया गया।

ग्वालियर दिनांक 18.06.2022- विगत दिनों ग्वालियर शहर में कुछ असमाजिक तत्वों ने नवीन आर्मी भर्ती प्रक्रिया ‘‘अग्निपथ’’ के विरोध में शासकीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया था तथा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व ऑडियो वायरल किये गये। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर तथा अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया के मार्गदर्शन में ग्वालियर पुलिस की सायबर क्राईम सेल द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर सतत् निगाह रखी जा रही है। इसी दौरान पुलिस के संज्ञान में आया कि एक व्हाट्सअप ग्रुप पर चुनाव नही होने देने संबंधी कुछ मैसेज तथा ग्वालियर के नवीन कलेक्ट्रेट पर चल रही नामांकन प्रक्रिया को रोकने संबंधी एक ऑडियो मैसेज पोस्ट किया गया है। अति. पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा क्राईम ब्रांच टीम को उक्त भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे पकड़ने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेश तोमर व श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन मंे थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच ग्वालियर निरीक्षक डॉ. संतोष यादव के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीम को उक्त भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने वाले व्यक्ति की तस्दीक कर पकड़ने हेतु लगाया गया। दिनांक 18.06.2022 को पुलिस को तकनीकी साक्ष्य के आधार पर ज्ञात हुआ कि जिस मोबाइल नम्बर से उक्त भड़काऊ मैसेज पोस्ट किये गये है उसका धारक ग्राम बागबई थाना भितरवार का रहने वाला है, तस्दीक के दौरान पुलिस टीम को पता चला कि उक्त व्यक्ति वर्तमान में थाना झांसीरोड क्षेत्रान्तर्गत नाका चन्द्रबदनी पर निवास कर रहा है। तलाश के दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त व्यक्ति गोल पहाड़िया चौराहा पर खड़ा हुआ है, जिस पर क्राईम ब्रांच टीम द्वारा त्वरित कार्यवही करते हुए उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ के दौरान उसके उसके द्वारा अपने मोबाइल से उक्त भड़काऊ मैसेज पोस्ट करना स्वीकार किया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के पास से ओप्पो कम्पनी का मोबाइल जप्त किया गया जिसमें भड़काऊ मैसेज पोस्ट में दिखाई दे रहे नम्बर की सिम डली हुई पाई गई, जिसे विधिवत् जप्त किया गया। उक्त व्यक्ति के द्वारा जानबूझकर समाज में द्वेष भावना फैलाने व चुनाव प्रक्रिया बाधित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के माध्यम से भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने पर थाना क्राईम ब्रांच ग्वालियर में धारा 505(2), 188 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ. संतोष यादव क्राइम ब्रांच टीम- उनि नितिन छिल्लर, सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. रामबाबू, आरक्षक आशीष, अरूण पवैया, गौरव आर्य, रणवीर शर्मा, आशीष शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
Exit mobile version