क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा फर्जी ऋण पुस्तिका बनाकर कोर्ट से जमानत करवाने वाले गिरोह से जुड़े अन्य 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
  • क्राइम ब्रांच इंदौर के द्वारा प्रकरण में अभी तक फर्जी ऋण पुस्तिका से फर्जी तरीके से जमानत करवाने वाले कुल 21 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार ।
  • तीनों आरोपियों के कब्जे से 10 फर्जी ऋण पुस्तिका जप्त।
  • आरोपियों द्वारा अवैध लाभ अर्जित करते हुए फर्जी ऋण पुस्तिका के माध्यम से नकली जमानतदार न्यायालय में पेश कर करवाते थे आरोपियों की जमानत ।

इंदौर – दिनांक 25 मार्च 2022-श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर कमिश्नरेट में लोगों के साथ छलकपट कर धोखाधडी संबंधी अपराधों की पतारसी हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के द्वारा पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ( अपराध शाखा) श्री गुरू प्रसाद पाराशर को इंदौर शहर में घटनाओं की पतारसी कर वारदातों पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में इन अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर कार्यवाही हेतु अपराध शाखा की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच टीम द्वारा 26.02.22 को फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत करवाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना अपराध शाखा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था जिसमे संलिप्तता के आधार पर 18 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है उसी प्रकरण में गिरोह से जुड़े हुए फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर फर्जी तरीके से जमानत करवाने वाले तीन अन्य आरोपीयो (01) रामप्रसाद पिता चम्पालाल सेन नि. 296 दुर्गा नगर बाणगंगा इन्दौर (02) हरिओम पिता चम्पालाल सेन नि. 223 भगतसिंह नगर इन्दौर (03) आरोपी गोविन्दा पिता शम्भू कटारिया नि. पालिया रेल्वे स्टेशन के सामने ग्राम पालिया जिला इन्दौर को गिरफ्तार किया गया ।

आरोपियों के कब्जे से 10 फर्जी ऋण पुस्तिका मिली जिनके संबंध में सख्ती से पूछताछ करते आरोपियों ने बताया कि वह आरोपियों के परिजनों से संपर्क कर उनसे मुंह मांगी रकम प्राप्त कर फर्जी ऋण पुस्तिका व फर्जी जमानतदार उपलब्ध करवाकर गलत तरीके से फर्जी जमानत करवाना स्वीकार किया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से 10 फर्जी ऋण पुस्तिका व अन्य दस्तावेज बरामद कर थाना अपराध शाखा इंदौर में अग्रिम वैधनिक कार्यवाही की गई है।

- Advertisement -
Exit mobile version