इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपियों से 11 चार पहिया वाहन बरामद किए हैं प्रतापगढ़ राजस्थान का गिरोह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस चंद मिनटों में ही गाड़ी के सिस्टम को अनलॉक कर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था ग्रुप का मुख्य सरगना मोहम्मद सऊद 2020 में किशनगंज पुलिस पर फायरिंग कर कर हुआ था फरार।
आर्थिक राजधानी इंदौर में भर्ती वाहन चोरी को लेकर के क्राइम ब्रांच पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में थी घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने ऐसे अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा है जो कई राज्यों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और वाहनों को कबाड़ी ओं को भेज दिया करते थे गिरोह के सदस्य मुख्य सरगना वर्ष 2020 में रंगे हाथों में चोरी करते हुए किशनगंज पुलिस की गिरफ्त में आया था जहां फायरिंग करते हुए आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था पुलिस ने गिरोह की मदद करने वाले इंदौर के लोकल सदस्य और महाराष्ट्र के कबाड़ी को भी अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपी आर्यन खान मोहम्मद सऊद अजय कटवाल सलीम रहीसा और राजू तोमर की निशानदेही पर लगभग 11 चार पहिया वाहन पुलिस ने जप्त किए हैं आरोपियों पर राजस्थान उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश महाराज सहित कई राज्यों में वाहन चोरी के प्रकरण पंजीबद्ध है पूछताछ में आरोपियों से और भी कई वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में जानकारी पुलिस जुटा रही है वहीं अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
