क्राइम ब्रांच ने 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है उसी तारतम्य में इंदौर क्राइम ब्रांच ने बाणगंगा क्षेत्र से दो आरोपियों को 20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।

दरअसल क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि बाणगंगा क्षेत्र का रहने वाला हेमंत बुंदेले और उसकी महिला साथी नैंसी यादव क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ बेचने जैसी गतिविधि संचालित कर रहे हैं सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच द्वारा इन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया इनकी तलाशी लेने पर इनके पास प्रति 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई पकड़े गए आरोपी हेमंत बुंदेले पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है वहीं आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है इसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version