इन्दौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार” के तहत कार्यवाही करते हुए MD ड्रग्स की तस्करी करने वाले 02 आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पकड़ी गई एमडी ड्रग्स की कीमत लाखो रुपय बताई जा रही है पकड़े गए आरोपीयो द्वारा पिछले दिनों पलासिया थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट पकड़ा था जिसमे पकड़े गए दोनों आरोपी महिलाओं को एमडी ड्रग्स सप्लाई करते थे
दरसअल इन्दौर क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी की दो व्यक्ति संयोगितागंज थाना क्षेत्र के नेहरू स्टेडियम के सामने सांची प्वाइंट के पास अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी के लिए आने वाले है ।* मुखबिर की सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना संयोगितागंज पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर दो संदिग्धों को पकड़ा गया,। जिन्होंने पूछताछ पर अपना नाम महेंद्र सिंह उर्फ सोनू , गब्बू अली होना बताया। आरोपियों की तलाशी लेने पर दोनो आरोपियों के पास से लगभग 23.50 ग्राम अवैध मादक पदार्थ(एमडी ड्रग्स) जब्त की जिसकी कीमत लाखो रुपय होना बताया वही पकड़े गए दोनों आरोपीयो से पुलिस दवाई पूछताछ की गई तो दोनो आरोपीयो ने बताया कि इन्दौर के पलासिया थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था जिसमे अरोपी महेंद्र और गब्बू द्वारा एमडी ड्रग्स सप्लाई करना भो कुबूल किया है
