क्राइम ब्रांच ने एटीएम को निशाना बनाकर लाखो रुपय निकालने वाली गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्यवाही करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के 20 एटीएम को निशाना बनाकर लाखो रुपय निकालने वाली गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है

इंदौर शहर में पिछले दिनों हरियाणा मेवात गैंग द्वारा एसबीआई की ए टी एम मशीन को निशाना बनाते हुए प्रदेश के कई ए टी एम मशीनों से लाखों रुपए निकाल कर फरार हो गए थे जिसमे हरियाणा मेवात गैंग के 6 सदस्यों को खंडवा पुलिस ने पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया था वही इंदौर क्राइम ब्रांच ने देवास की एक नई गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है वही पकड़ा गया आरोपी पंकज और उसके साथियों द्वारा एटीएम मशीन में डिवाइस लगाकर मशीन में छेड़छाड़ कर लाखों रुपए निकाल लेते थे डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि बदमाशों द्वारा एटीएम स्लॉट मशीन जहा से पैसे की निकासी होती है वहा बदमाश डिवाइस लगा देते थे,जिससे पैसे निकलने आए व्यक्ति को लगता है कि मशीन हैंग हो गई है और वह व्यक्ति वह से चला जाता है जिसके बाद ए टी एम में जाकर बदमाश पैसे निकाल लेता था जिसकी बैंक में ना तो कोई इंट्री होती है नाही किसी भी व्यक्ति को घटना के बारे में कोई जानकारी मिलती है वही पुलिस अब देवास गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में पकड़े गए आरोपी पंकज से पूछताछ कर रही है

Exit mobile version