शहर की जनता अब बढ़ते नशे को लेकर जागरूक होने लगी हैं। इसका ताजा उदाहरण सामने आया है, जब इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस को नार्को हेल्पलाइन से शिकायत मिली थी कि हीरा नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ड्रग्स बेच रही है। जिसके बाद तुरंत पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया, जिससे पूछताछ में महिला से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है।
पुलिस को अब जनता का साथ मिलने लगा है, इसी के चलते क्राइम ब्रांच की टीम को नार्को हेल्पलाइन के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति से सूचना मिली थी, कि एक महिला थाना हीरानगर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के लिए जाने वाली है। सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने कार्यवाही करते हुए, महिला आरोपी पिंकी केवट पति शुभम को पकड़ कर पूछताछ कर तलाशी ली, तो उसके पास 12 ग्राम ब्राउन शुगर मिली।
