इंदौर क्राइम ब्रांच ने कारवाही करते हुए अवैध रूप से फायर आर्म्स की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है आरोपी से 9 देसी पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस क्राइम ब्रांच ने बरामद किए हैं।
दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि तीन इमली चौराहे पर सिकलीगर अवैध फायर आर्म्स की तस्करी करने आया हुआ है मुखबिर की सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने दबिश देते हुए आरोपी राजेश पटवा निवासी सिगनूर जिला खरगोन घेराबंदी कर गिरफ्तार किया आरोपी की तलाशी में नो देसी पिस्टल तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में हथियार की तस्करी कर चुका है वहीं राजस्थान महाराष्ट्र के भी राज्यों में हथियार तस्करी करना आरोपी ने कबूला है फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिसमें अन्य मामलों के भी खुलासे होने की संभावना है।
