कोरोना के नए वैरिएंट BF 7 के खतरे को देखते हुए एमवाई अस्पतालों में दवाई ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कोरोना के नए वैरिएंट bf-7 के खतरे को देखते हुए प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल my में ऑक्सीजन प्लांट,ओर प्रयाप्त बिस्तर की व्यवस्था की गई है। हालांकि अभी कोरोना के नए वायरस का खतरा भारत मे नही है फिर भी यतिहात के तौर पर इसको लेकर लगातार बैठक लेकर अस्पतालों में दवाई ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल की जा रही है।

इस दौरान My अधीक्षक ps ठाकुर ने कहा कि दो दिन पूर्व ही संभागायुक्त ने मीटिंग ली थी जिसमे सभी तरह की समीक्षा की गई थी जिसमे सभी को निर्देशित किया गया। अधिक्षक ने कहा कि lmo टैंक हो या ऑक्सीजन प्लांट हो वो सभी चुस्त दुरुस्त हालत में काम कर रहे है और अस्पताल द्वारा my में मॉकड्रिल की जा रही है,साथ ही कोरोना के खतरे को देखते हुए अस्पताल में पर्याप्त बेड की सुविधा है अधियक्ष ने कहा कि हालांकि भारत मे कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा नही है फिर भी यदि ये संक्रमण इंदौर में फैलता है तो इनके लिए my अस्पताल पूरी तरह से तैयार है, उन्होंने जनता से अपील है कि अकेले कोरोना के लिए नहीं बल्कि फिलहाल शहर में वायरल फीवर तेजी से फैल रहा है उससे सावधानी की जरूरत है इसके लिए अनावश्यक भीड़ से बचें और मास्क सैनिटाइजर का उपयोग लगातार करते रहे चाहे कोरोना हो या कोई भी वायरल फीवर। दोनों के सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी है।

Exit mobile version