कोचिंग संचालक ने पीड़िता से पहले दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने एक पीड़ित महिला की शिकायत पर एक कोचिंग इंस्टिट्यूट के शिक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है शिक्षक ने पीड़िता को शादी का लालच देकर बार अपने फ्लैट पर ले जाकर दुष्कर्म किया था

दरसअल इंदौर शहर में दुष्कर्म की घटना रुकने का नाम नही ले रही है वही गुरुवार को एक पीड़िता ने तेजाजी पुलिस को शिकायत की थी की इंदौर की एक कोचिंग इंस्टिट्यूट संचालित करने वाले शिक्षक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपने फ्लैट पर ले जा कर कई बार दुष्कर्म किया था वही एसीपी आशीष पटेल ने बताया कि एक पीड़िता ने तेजाजी नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी 2018 में कोचिंग क्लास जाती थी तभी प्रतिष श्रीवास्तव से दोस्ती हो गई थी जिसके बाद कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालक प्रतिष श्रीवास्तव ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को अपने फ्लैट पर ले जा कर कई बार दुष्कर्म किया था जहाँ कोचिंग इंस्टीयूट संचालक द्वारा 8 दिसंबर को शादी होने वाली थी तभी पीड़ित ने शादी के कार्ड पर उसका नाम ना होते हुए दूसरी लड़की नाम देखा तो तुरंत तेजाजी नगर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी बहरहाल कोचिंग इंस्टीयूट संचालक प्रतिष श्रीवास्तव ने शादी तो कर ली है पुलिस ने प्रतिष श्रीवास्तव के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version