इंदौर शहर में लगातार जमीन की धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में पुलिस अब फरियादियों शिकायत पर कॉलोनाइजर के खिलाफ भी केस दर्ज करती दिखाई दे रही है। इस बार बाणगंगा पुलिस ने एक कॉलोनाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। आरोप है कि कॉल माय जर्नी एक प्लाट को दो बार भेज दिया था।
दरसअल बाणगंगा पुलिस ने एक कालोनाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। उस पर आरोप है कि एक प्लाट को उसने दो बार बेचा था। बाणगंगा थाने में फरियादी अवधराज सिंह बघेल की शिकायत पर आरोपी कॉलोनाइजर किशोर यादव पिता सुंदरलाल यादव निवासी तिलक पथ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फरियादी अवधराज और सरिता गुप्ता ने साल 2009 में आरोपी से श्री राधाकृष्ण विहार कॉलोनी टिकरिया बादशाह में प्लॉट खरीदा था। आरोपी ने उस प्लॉट के पैसे ले लिए लेकिन रजिस्ट्री नहीं की बाद में उसी प्लाट को अन्य को बेच दिया।
गौरतलब है कि फरियादी लगातार आरोपी के खिलाफ शिकायतें कर रहे थे लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र को मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने बाणगंगा पुलिस से जांच करवाई। जांच के बाद किशोर यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
