केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक द्वारा इंदौर के 400 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

– युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन कर रहे हैं और इसी कड़ी में शनिवार को इंदौर के रविंद्र नाट्य ग्रह में केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक द्वारा इंदौर के 400 से अधिक युवाओं को नौकरी की नियुक्ति पत्र वितरित किए ।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में 10 लाख रोजगार देने का आह्वान किया गया था उसका आज पहले चरण में 75 हजार युवाओं को नौकरियां सरकार के 10 विभिन्न विभागों में दी गई है,इंदौर में भी 400 युवाओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से नियुक्ति पत्र दिए गए हैं ,,,यह नियुक्ति पत्र का पहला चरण है और आने वाले दिनों में और नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा युवा नौकरियों के साथ जोड़कर 2047 में आजादी का सौ वर्ष मनाएगा । दरअसल प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में जो जो लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं उस लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लेकर युवा अपने दायित्व को पूरा करने का संकल्प लेकर जाएंगे मंत्री ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में आधारभूत संरचनाओं का विकास किया गया है चाहे सड़कों या रेलों का दोहरीकरण या विद्युतीकरण के बात हो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के उन हिस्सों में भी रेलों का आवागमन शुरू हुआ है जहां कभी रेल नहीं पहुंची थी।

जहां पर कभी रेल पहुंचना कठिन होता था वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज नार्थ ईस्ट जैसे राज्यों में रेल जिसमे जम्मू कश्मीर, दमन द्वीप, लद्दाख सारे स्थानों पर स्टार्ट अप स्टैंड अप के साथ ही साथ प्रधानमंत्री मुद्रा कोष कई सारी योजनाओं के साथ जोड़कर करोड़ों नौजवान आगे आ रहे हैं वहीं देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना योगदान देने के लिए युवा आगे आ रहे हैं और इस रोजगार मेले के माध्यम से आने वाले दिनों में यह एक बड़ी भूमिका निर्वाह करने वाला है

Exit mobile version