किन्नर गैंग हथियारों की खेप सहित धराई, इंदौर क्राइम ब्रांच ने 11 पिस्टल और 8 कट्टे पकड़े

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए 11 पिस्टल , 8 देशी कट्टे और 8 जिंदा कारतूस के साथ चार आरोपीयो को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपीयो में एक किन्नर भी शामिल है

दरसअल इन्दौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के गड़बड़ियां पुलिया पर दबिश दी तो वह पर हरपाल नाम का हथियार तस्कर को पकड़ने पर चार कट्टे तीन पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस मिले वही पुलिस ने हथियार तस्कर हरपाल से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने स्वीकार किया कि वो खुद ही हथियार बनाता है और इन्दौर जिले में सप्लाय करता है पकड़े गए आरोपी हरपाल ने पूछताछ में अन्य साथियों को हथियार सप्लाय करना बताया जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने 6 पिस्टल , 3 कट्टे और पांच कारतूस इमरान से जब्त किए और साथ ही सिमरन नाम की किन्नर से 1 पिस्टल , जफर से एक पिस्टल पुलिस ने जब्त की है इसी तरह से इन्दौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए 11 पिस्टल , 8 देशी कट्टे और 8 जिंदा कारतूस सहित चार आरोपीयो को पकड़ने में सफलता हासिल की है

Exit mobile version