कार पार्किंग को लेकर फल व्यापारी से भिड़ा कार सवार तलवार लहराते हुए बोला, यहीं काट दूंगा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एमजी रोड थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते युवक द्वारा तलवार निकालकर धमकाने का वीडियो सामने आया है जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की।

घटना एमजी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नंदलालपुरा सब्जी मंडी की है एमजी रोड थाना प्रभारी के अनुसार क्षेत्र में फरियादी आकाश फलों का व्यापार करते हैं सड़क पर रखें कैरेट को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद एक युवक द्वारा पहले तो फ्रूट व्यापारी को अपशब्द कहे उसके बाद तलवार निकालकर धमकाया। युवक के गाड़ी नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी।

Exit mobile version