कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर प्रेस क्लब में की प्रेस वार्ता

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में सफल होने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने इंदौर प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर शहर वासियों को धन्यवाद दिया। वही श्री वर्मा ने मीडिया के सवालों के जवाब भी बेबाकी से दिए।

कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में प्रवेश करते ही लोगों का अपार समर्थन मिला है जिसके लिए कांग्रेस सभी के प्रति कृतज्ञ है। वही मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए सज्जन वर्मा ने बीजेपी को जमकर आड़े हाथ लिया और कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बताई जा रही है लेकिन दोनों इंजन फेल हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर उन्होंने लिया और कहा कि प्रधानमंत्री जुमलेबाज है युवा बेरोजगार है देश में महंगाई बढ़ रही है और किसान परेशान हो रहे हैं।वही पक्ष की बात तो मीडिया में आ जाती है लेकिन विपक्ष के मुद्दों के लिए अब हमें हर माह प्रेस वार्ता करना होगी ताकि हम अपनी बात जनता तक पहुंचा सके। मैहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण त्रिपाठी को लेकर एक सवाल के जवाब में श्री वर्मा बोले कि भाजपा के वरिष्ठ विधायक यदि आंतरिक लोकतंत्र किसी राजनीतिक दल में है तो चाहे छोटा कार्यकर्ता हो एमएलए हो या सांसद हो यदि उसकी बात में वजन है तो उसकी बात को स्वीकार करना चाहिए दर्शन नारायण त्रिपाठी ने अलग पार्टी बनाने और अलग प्रदेश बनाने की बात कही थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश में ग्राफ बढ़ने के सवाल पर सज्जन वर्मा ने कहा कि मेरे रोज अलग-अलग जगह दौरे कर रहा हूं प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज का ग्राफ बढ़ने की वजह और कम हुआ है। एक सवाल के जवाब में श्री वर्मा ने तुलसीराम सिलावट पर भी निशाना साधा और कहा कि जो लोग सिलावट के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं वह गली-गली की खाक छान रहे हैं उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है। वही आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को सज्जन वर्मा ने भाजपा का सहयोगी दल बताते हुए मीडिया के तमाम सवालों के उन्होंने जवाब दिए।

Exit mobile version