कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी देने और भगवान राम को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले शख्स को गाजियाबाद पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है।
दरअसल आरोपी लोकेश शुक्ला निवासी अन्नपूर्णा क्षेत्र के घर देर रात गाजियाबाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश दी। जानकारी के अनुसार 18 नवंबर को कुमार विश्वास के मैनेजर प्रवीण पांडे ने गाजियाबाद पुलिस को एक आवेदन दिया था। साथ ही कवि को कुछ दिनों से एक शख्स ई-मेल के जरिये जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही भगवान राम को महिमामंडित ना करने के लिए कहा है। जिस पर गाजियाबाद और इंदौर पुलिस ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की है।
