इंदौर में नफीस बेकरी के संचालक अब्दुल रईस के अवैध निर्माण के खिलाफ की कई कार्रवाई के पीछे का एक और बड़ा कारण सामने आया है…इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने महत्त्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्रवाई के पीछे का एक एंगल नशे के खिलाफ जारी ऑपरेशन में भी जुड़ा है…कलेक्टर मनीष सिंह के मुताबिक नफीस बेकरी परिवार का भांग माफिया मुजाहिद खान उर्फ मंजूर भांगवाला से भी संबंध सामने आया है…साथ ही यह अवैध निर्माण भी कई अवैध गतिविधियों की तरफ इशारा कर रहा है…कलेक्टर मनीष सिंह ने शहर में नशे के खिलाफ बड़ी मुहिम चलाने के भी संकेत दिए है…जबकि नफीस बेकरी के कर्ताधर्ताओं की अवैध गतिविधियां भी अब निशाने पर रहने वाली है
