इंदौर की कनाड़िया थाना पुलिस ने बिजनेस मैन के बेटे को मारने के नाम पर 5 लाख की फिरौती मांगने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया आरोपी कर्ज चुकाने के लिए बिजनेसमैन से वाट्सअप कॉलिंग के जरिये फिरौती मांग रहा था कनाड़िया पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को देवास से गिरफ्तार किया है।
दरसअल फरयादी मुरारी शाह निवासी बीचोली ने कनाड़िया पुलिस को शिकायत की थी कि अज्ञात व्यक्ति वाट्सअप कॉलिंग के जरिये बेटे को मारने की धमकी दे कर 5 लाख रुपए की फिरौती मांग रहा है वही पुरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कनाड़िया थाना प्रभारी जगदीश जामरे ने तुरंत एक टीम गठित कर आरोपी संदीप मालवीय को देवास से गिरफ्तार किया है पकड़ा गया आरोपी संदीप ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि मेरे ऊपर कर्ज हो गया था जिसको चुकाने के लिए बिजनेसमैन के बेटे को मारने के लिए वाट्सअप कॉलिंग कर 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी बड़ी बात यह है कि पकड़ा गया आरोपी संदीप दो साल पहले बिजनेस मैन मुरारी शाह की ही कंपनी में काम कर चुका है आरोपी संदीप से पुलिस ने दो मोबाइल और फिरौती में इस्तेमाल की गई सीम भी जब्त की है….
