करोड़ो की धोखाधड़ी के आरोपीयो की संपत्ति पर कुर्की का नोटिस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र निवेश के नाम पर राशि को दुगना करने का लालच देकर करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करने वाले इनामी तीन आरोपीयो की संपत्ति को कुर्क करने के न्यायालय द्वारा तुकोगंज पुलिस आदेश दिया जिस पर तुकोगंज पुलिस ने तीनो आरोपीयो की संपत्ति पर कुर्की जब्त करने का नोटिस संपत्ति पर लगाया गया है जिसमें न्यायालय द्धारा दिनांक 20.04.2022 तक आरोपीयो को न्यायालय में उपस्तिथ होना है नही होने पर संपत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी

दरसअल फरियादी तेजकुमार पिता अमृतलाल छाजड निवासी 201 किंग्स क्राउन शालीमार टाउनशिप इन्दौर ने आरोपी प्रमोद सेठी, रोहन सेठी व राघव सेठी निवासीगण गुलमोहर एक्सटेंशन इन्दौर के विरुद्ध निवेश के नाम पर करोडों रुपये प्राप्त कर उनको निवेश राशि का दुगुना कर वापस करने का लालच देकर करोड़ो रुपय की धौखाधडी की थी वही फरयादी द्वारा जब भी आरोपीयो से पैसे मांगने जाता तो आरोपीयो द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी जहा फरयादी की शिकायत पर पुलिस ने प्रमोद सेठी , राघव सेठी और रोहन सेठी पर मामला दर्ज किया था धोकाधड़ी करने वाले तीनो आरोपी जब से ही फरार चल रहे थे वही पुलिस ने प्रमोद , राघव और रोहन पर पांच पांच हजार रुपए की इनाम की घोषणा भी कर रखी थी जिसे आज दिनांक 16.03.2022 को आरोपीयो के निवास स्थान 1 गुलमोहर कालोनी एक्सटेंशन तथा आफिस मेगा पोलीस स्केव्यर, टीआई माँल के सामने एमजी रोड इन्दौर पर चस्पा किया गया जिसमें प्रमोद , राघव और रोहन को 20.04.2022 तक उपस्थित होने के लिये कहा गया है अगर बताई तारीख पर आरोपी न्यायालय में पेश नही होते है तो सभी सम्पति की कुर्की न्यायालय के आदेश पर पुलिस द्वारा की जाएगी ।

Exit mobile version