- थाना तुकोगंज के 02 प्रकरणों में फरार था आरोपी, छिपकर काट रहा था फरारी।
- आरोपी “मेगापोलिश” के नाम से फरयादियो से पैसे निवेश करवाकर करता था धोखाधड़ी।
- आरोपी द्वारा फरायदियो को इन्वेस्टमेंट के बदले ज्यादा मुनाफा देने का झूठा वादा कर ठगे करोड़ो रुपए।
इंदौर – दिनांक 18 अप्रेल 2022-श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में फरार व इनामी आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (क्राईम ब्राँच) इंदौर श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा फरार व इनामी आरोपियों के विरुद्ध पर आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना क्राइम ब्रांच इंदौर की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की थाना तुकोगंज इंदौर के अप.क्रं. 542/21 420,409,506,34 भादवि तथा अपराध क्रमांक 307/20 धारा 420,406,34 भादवि के फरार आरोपी के बारे में जानकारी मिली। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व थाना तुकोगंज की संयुक्त टीमों ने कार्यवाही कर मुताबिक योजना के घेराबंदी कर आरोपी रोहन सेठी पिता प्रमोद सेठी निवासी– 01 गुलमोहर एक्सटेंशन,इंदौर को पकडा ।
आरोपी के विरुद्ध “मेगापोलिश” के नाम से फरयादियो को बड़ा मुनाफा देने के नाम पर इन्वेस्टमेंट करवाकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के अपराध में थाना तुकोगंज में अपराध पंजीबद्ध होकर आरोपी अपराध कायम होने के दिनांक से ही फरार चल रहा था, जो काफी समय तक पुलिस की पकड़ में न आने से आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10,000 रू. का इनाम की उद्घोषणा की गई थी।
आरोपी रोहन सेठी को पकड़कर उसके कब्जे से 2,35,000/– नगद ,03 मोबाइल, 01 लैपटॉप जप्त किया गया हैं। थाना तुकोगंज में आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
