प्रेमिका का अपने दो दोस्तों के साथ अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है लड़की का अपहरण कर युवक अपने साथ ले भागा था जब पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथी को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ की तो साथी आरोपी ने पुलिस को गुमराह कर भोपाल जाने का बतलाया था लेकिन पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर इंदौर की एक होटल से गिरफ्तार किया है आरोपी लड़की को लेकर 2 दिन से होटल में रुका हुआ था वही बतलाया जा रहा है कि आरोपी ने जिस लड़की का अपहरण किया था वह उसकी प्रेमिका है और आरोपी शादी भी कर चुका है लेकिन फिलहाल में पुलिस ने अपहरण के जुर्म में तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही पुलिस लड़की के बयान दर्ज कर रही।
इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटे पूर्व एक लड़की के अपहरण की रिपोर्ट एक युवती द्वारा लिखवाई गई थी जिस लड़की का अपहरण हुआ है वह अपनी सहेली के साथ काम करके घर लौट रही थी उसी दौरान तीन युवक आए और लड़की को अपने साथ जोर जबरदस्ती कर ले गए थे जहां पुलिस ने तत्काल ही अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की थी वही पुलिस को भोपाल जाने की जानकारी लगी थी लेकिन पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक करते हुए इंदौर की एक होटल से लड़की को दस्तयाब किया है वहीं पुलिस ने अपहरण करने वाले तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बताया जा रहा है आरोपी का लड़की से प्रेम हे और वह शादी भी कर चूका हे लेकिन पुलिस लड़की के बयान दर्ज कर पूरी जानकारी जुटा रही हे ।
