कथावाचक संत ने लड़की को जबरन पिलाई शराब, साथियों के साथ किया रेप, 1 गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा से में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें शहर के समदड़िया मॉल का शुभारंभ में कथा करने आए महंत ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। यह वारदात भी रीवा के सबसे पॉश इलाके राजनिवास सिविल लाइन में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से महंत फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महंत के चेले सहित एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल महंत का चेला ही नाबालिक को महंत तक ले कर आया था।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक समदड़िया माल के उद्घाटन में कथा करने आये महंत समर्थ त्रिपाठी उर्फ सीताराम महाराज ने किशोरी के साथ दुष्कर्म वारदात को अंजाम दिया है। महंत के चेले विनोद पांडेय नाम के युवक ने किसी 15 वर्षीय किशोरी को सतना से बुलवाया था।यह कहकर कि महाराज तुम्हारा काम करवा देंगे। जब वह रीवा आ गई तो वह उसे सर्किट हाउस लेकर गया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि सर्किट हाउस के रूम नंबर 4 में बुलाया गया, जहा विनोद सहित सीताराम महाराज औऱ अन्य शराब खोरी करने लगे।

महंत ने किशोरी को भी शराब पिलाने का प्रयास किया। जब किशोरी ने मना किया तो बाकी लोग कमरे से बाहर चले गए औऱ बाहर से दरवाज़ा लगा दिया। कमरे में पहले तो महंत ने किशोरी को मनाया, जब वह नही मानी तो उसका मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद किशोरी के फोन से उसने कॉल किया और विनोद को बुलाया और उसे बाहर छोड़ दिया, जिसके बाद पीड़िता कुछ लोगो की मदद से पुलिस के पास पहुंची औऱ पूरी घटना बताई। मामले में महंत फरार हो गया है। वहीं, विनोद पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version