औधोगिक क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को पुलिस ने धरदबोच

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

औधोगिक क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए सनसनी खेज हत्याकांड के आरोपी को पुलिस धर दबोच लिया है।दरअसल 2 दिन पूर्व संतोष खटिक नामक एक अधेड़ पुरुष की बर्बरता पूर्वक सरेआम तालिबानी अंदाज में तालाब के किनारे चाकू से गलारेत कर सरेआम हत्या कर दी थी।राहगीरों द्वारा हत्या करते हुए वीडियो भी बना लिया गया था।जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ। वीडियो ओर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश कर ली है। इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला रवि सोलंकी फ़िलहाल सलाखों के पीछे हैं।

पीथमपुर। थाना सेक्टर तीन में 2 दिन पूर्व बगदूंन तालाब के पास संतोष खटिक नामक पुरुष की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी।हत्या करके आरोपी मोके से फरार हो गया था। निर्मम हत्या का वीडियो भी जारी किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए। धार पुलिस कप्तान के निर्देश पुलिस की एक टीम गठित की गई ।और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। हत्या के आरोपी पीथमपुर के खेड़ा निवासी रवि सोलंकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय से रिमांड की मांग की है। हत्या कारण मृतक का आरोपी के घर आना जाना पसंद नहीं था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी रवि सोलंकी ने संतोष खटीक को मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

Exit mobile version