ऑर्बिट मॉल के पास से व्यापारी की कार से हुआ बैग चोरी अज्ञात बदमाश ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है एक बार फिर विजय नगर थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर द्वारा कार में से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया जिसमें चोर कार में रखे जरूरी दस्तावेज और ₹20000 नगद ले उड़ा।

मामला इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र का है यहां मॉल में खरीदारी करने के लिए पहुंचे अंसार अहमद ने अपनी कार ऑर्बिट मॉल के पास लगाई थी जब वह मॉल में खरीदारी करने गए उन्होंने अपनी कार बाहर लगाई थी उसी दौरान कोई अज्ञात चोर द्वारा कार का कांच फोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिसमें ₹20 हजार नगद और जरूरी दस्तावेज चुरा ले गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और अज्ञात चोर की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version