ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) तस्कर को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
  • ऑपरेशन प्रहार” के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर की बड़ी कार्यवाही ।
  • अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) तस्कर, क्राईम ब्राँच इंदौर की कार्यवाही में गिरफ्तार ।
  • आरोपी के कब्जे से 125 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 10 लाख रुपए की जप्त
  • आरोपी इन्दौर एवं आस पास के क्षेत्रों मे करता था ब्राउन शुगर की सप्लाई ।

इंदौर – दिनांक 15 अप्रेल 2022- शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में मादक पदार्थ तस्करों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही करने हेतु “आपरेशन प्रहार” अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) श्री राजेश हिंगणकर द्वारा पुलिस उपायुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री निमिष अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री गुरूप्रसाद पाराशर एव सहायक पुलिस आयुक्त श्री अरविंद तोमर व थाना प्रभारी धनेंद्र भदौरिया(अपराध शाखा), इन्दौर को अवैध मादक पदार्थ की क्रय विक्रय करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के तारतम्य में इनमे संलिप्त आरोपियों पर आवश्यक कार्यवाही हेतु क्राइम ब्रांच की टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं ।

इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार असूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ किसी अन्य व्यक्ति को बेचने के लिए जाने वाला है। मुखबिर की सुचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे, जहां पर एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा, जो पुलिस को देखकर घबरा गया एवं भागने का प्रयास करने लगा।
उक्त व्यक्ति को हिकमत अमली से घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम 1. फरहान पिता मुन्ना खान, उम्र लगभग 30 साल, निवासी ग्रीन पार्क कालोनी, चंदन नगर, इन्दौर का बताया । आरोपी की तलाशी लेने पर 125 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) होना पाया गया । आरोपी से विस्तृत रूप से पूँछताँछ करते आरोपी ने म.प्र., राजस्थान के विभिन्न जिलों में तस्करी करना स्वीकार किया है ।

आरोपी से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) कुल 125 ग्राम जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 10 लाख रुपए जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा इन्दौर पर अपराध धारा 08/21 एन.डी.पी.एस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया हैं।

Exit mobile version