- पुलिस कमिश्नरेट लागू होने बाद ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में आवेदकों की रिफंड राशि में आया है बहुत बड़ा बदलाव।
- क्राइम ब्रांच द्वारा ऑनलाईन ठगी की शिकायतो में वर्ष 2022 में आवेदकों के 01 करोड़ 3 लाख 15 हजार 122 रूपये करवाए सकुशल वापस।
- ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत में (शुरुआती तीन महीनों) वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में 81 लाख 10 हजार 752 रुपए अधिक राशि सकुशल आवेदकों को वापस करवाकर बड़ी सफलता हासिल की है ।
इंदौर – दिनांक 04 अप्रेल 2022-श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर, पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त(क्राइम) गुरुप्रशाद पराशर व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में ऑनलाइन ठगी की शिकायतों में क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाया गया है ।
इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित cyber helpline, citizen cop, NCRP पोर्टल आदि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन सेल द्वारा आवेदकों से फ्रॉड की सम्पूर्ण जानकारी लेकर त्वरित कार्यवाही कर आवेदकों के पैसे ठग से वापस कराने का कार्य निरंतर कर रही है ।
क्राइम ब्रांच टीम द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में वर्ष 2021 के (जनवरी,फरवरी एवं मार्च माह) शुरुआत के तीन माह में 22 लाख 04 हजार 370 रुपए आवेदकों को वापस कराए गए थे, जबकि पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद वर्ष 2022 में (जनवरी,फरवरी एवं मार्च माह) शुरुआत के तीन माह में 01 करोड 3 लाख 15 हजार 122 रुपए आवेदकों के खाते में सकुशल वापस कराए गए ।
क्राइम ब्रांच टीम द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में वर्ष 2021 की तुलना में वर्ष 2022 में 81 लाख 10 हजार 752 रुपए अधिक राशि आवेदकों के वापस करवाकर बड़ी सफलता हासिल की है।
आमजन को सूचित किया जाता है की आपके साथ किसी भी प्रकार की धोखा–धडी होने पर तत्काल क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन नं. 704912-4445, NCRP पोर्टल, Citizen Cop एप्लीकेशन आदि माध्यमों से शिकायत करे।
