ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर इंदौर पुलिस द्वारा निरंतर की जा रही हैं त्वरित व प्रभावी कार्यवाही…..

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

✓ क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा ऑनलाईन ठगी की वर्ष 2022 अप्रैल माह में प्राप्त शिकायतो में आवेदकों के 32 लाख 69 हजार 84 रूपये करवाए सकुशल वापस।

✓क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा वर्ष 2022 (जनवरी से अप्रैल माह तक) प्राप्त ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में 01 करोड 35 लाख 84 हजार 206 रुपए सकुशल आवेदकों को वापस करवाकर बड़ी सफलता हासिल की है ।

✓क्राइम ब्रांच इंदौर की Cyber Helpline, NCRP portal, CitizenCop सहित विभिन्न माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन ठगी की शिकायतो पर कार्यवाही कर कराई गई थी राशि रिफंड ।

इंदौर -दिनांक 06 मई 2022- पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री राजेश हिंगणकर, व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त(क्राइम) श्री गुरुप्रसाद पाराशर द्वारा ऑनलाइन ठगी की शिकायतों में प्रभावी कार्यवाही हेतु क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाया गया है ।

- Advertisement -

इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित Cyber Helpline,Citizen Cop, NCRP पोर्टल आदि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर क्राइम ब्रांच इंदौर की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन सेल द्वारा आवेदकों से फ्रॉड की सम्पूर्ण जानकारी लेकर त्वरित कार्यवाही कर आवेदकों के पैसे ठग से वापस कराने का कार्य निरंतर कर रही है ।

इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच द्वारा ऑनलाईन ठगी की अप्रैल माह वर्ष 2022 (केवल एक माह में) की शिकायतो में आवेदकों के 32 लाख 69 हजार 084 रूपये सकुशल वापस कराए गए

साथ ही क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा वर्ष 2022 (जनवरी से अप्रैल तक) चार माह में ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में 01 करोड 35 लाख 84 हजार 206 रुपए सकुशल आवेदकों को वापस करवाकर बड़ी सफलता हासिल की है।

आमजन को सूचित किया जाता है की आपके साथ किसी भी प्रकार की धोखा–धडी होने पर तत्काल क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित सायबर हेल्पलाइन नं. 704912-4445, NCRP पोर्टल, Citizen Cop एप्लीकेशन आदि माध्यमों से शिकायत करे

Exit mobile version